आगरालीक्स.. आगरा में गर्मी का अहसास कराने के बाद सोमवार सुबह बारिश हुई, ठंडी हवा चल रही है, जाने सप्ताह भर कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में 41 डिग्री तक तापमान पहुंचने से गर्मी का अहसास होने लगा है और लू चल रही थी। लेकिन सोमवार सुबह मौसम बदल गया, सुबह झमाझम बारिश हुई, इसके बाद ठंडी हवा चल रही है और बादल छाए हुए हैं। अभी धूप नहीं निकली है, इससे तापमान में गिरावट आएगी और 36 से 37 डिग्री तापमान रह सकता है।
23 और 25 अप्रैल को भी बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि मौसम अभी बदलेगा, 23 और 25 अप्रैल को बारिश हो सकती है, गरज चमक के साथ बारिश होने के साथ बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद धूप निकल आएगी और तापमान बढने लगेगा।
आईएमडी का अनुमान
20-Apr 22.0 36.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
21-Apr 22.0 36.0 Mainly Clear sky
22-Apr 23.0 37.0 Mainly Clear sky
23-Apr 22.0 37.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
24-Apr 22.0 36.0 Mainly Clear sky
25-Apr 22.0 37.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
