आगरालीक्स.. आगरा के हॉट स्पॉट को पूरी तरह से सील कर दिया है, हर क्षेत्र से कितने कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, इसकी सूची जारी की है। खाद्य पदार्थ के लिए हेल्प लाइन नंबर -0562-2454209 और नोडल अधिकारी डीएसओ उमेश का मोबाइल नंबर -8840047964 जारी किया गया है।
आगरा में 30 एक्टिव हॉट स्पॉट क्षेत्र हैं। इसमें से सबसे ज्यादा 36 कोरोना के केस छत्ता क्षेत्र के हॉट स्पॉट एरिया से सामने आ रहे हैं। इसमें से धूलियागंज, जीवनीमंडी, फ्री गंज में कोरोना के केस मिले हैं।

36 कोरोना के केस धूलियागंज, जीवनीमंडी, फ्री गंज
32 कोरोना के केस भगवान टॉकीज
25 कोरोना के केस एसएन मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल रोड, फव्वारा, चित्रा टॉकीज खटीक पाडा
24 कोरोना के केस मंटोला ढोलीखार
24 कोरोना के केस वजीरपुरा, गांधी नगर
23 कोरोना के केस फतेहपुर सीकरी
22 कोरोना के केस आवास विकास कॉलोनी
21 कोरोना के केस खंदारी
20 कोरोना के केस तोपखाना, राजा की मंडी

