आगरालीक्स.. आगरा में लॉक डाउन में भीड लगाने पर पुलिस ने खदेडा तो पथराव कर दिया, इससे दरोगा घायल हो गए, दो को अरेस्ट किया गया है।
आगरा में रविवार रात सात बजे एत्माउददौला के नुनिहाई चौकी पर तैनात दारोगा विकास राणा और सिपाही रविंद्र गश्त कर रहे थे, उन्हें सूचना मिली कि बघेल बस्ती में परचूनी की दुकान खुली हुई है। वे दुकान पर पहुंच गए, दुकान पर सात आठ लोग खडे हुए थे। पुलिस ने उन्हें खदेडा, वे दारोगा से भिड़ गए। छत से एक युवक ने पुलिस कर्मियों पर ईंट फेंक दी, इससे दरोगा घायल हो गए, ईंट उनकी आंख पर लगी।
इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह मलिक का मीडिया से कहना है कि पुलिस पर हमला करने वाले दो को अरेस्ट किया है, अन्य की तलाश की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।