आगरालीक्स… आगरा में कोरोना के पॉजिटिव केस बढकर 433 हो गए हैं, नए केस में टेक्नीशियन भी शामिल हैं, कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों के साथ एक बैंक के मैनेजर में भी कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इस तरह आगरा में अब कोरोना के 433 केस हैं, कोरोना के 74 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं और 14 मौत हुई हैं।
आगरा में 24 घंटे में 29 नए केस आने से कोरोना पॉजिटिव की संख्या 433 हो गई है। इसमें से 35 वर्षीय एक बैंक के मैनेजर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है, लॉक डाउन में बैंक खुली हुई है। बैंक में ग्राहक आ रहे हैं, बैंक मैनेजर अपनी बैंक में जा रहे थे, बुखार आने पर जांच कराने पर पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। बैंक मैनेजर ताजगंज क्षेत्र के निवासी हैं। दो निजी अस्पतालों के वार्ड ब्वॉय और वार्ड आया की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। एसएन के दो और कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इनके संपर्क में आए अन्य लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। जिससे इनकी जांच कराई जा सके।

कोरोना मरीजों के संपर्क वालों की रिपोर्ट पॉजिटिव
खटीकपाडा लोहामंडी क्षेत्र के कोरोना संक्रमित मरीज के बाद उनके मकान मालिक और पडोस में रहने वाले युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। इसी क्षेत्र के कोरोना पॉजिटिव मरीज के भाई की पत्नी, दो भतीजों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। शाहगंज निवासी कोरोना संक्रमित महिला के पति और बेटे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। लोहामंडी निवासी कोरोना संक्रमित मरीज के भाई की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
