Friday , 4 September 2026
Home agraleaks Agra Lock down 3.0 : No relaxation in Agra
agraleaks

Agra Lock down 3.0 : No relaxation in Agra

117

आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना के केस 597 केस पहुंच गए हैं, ऐसे में चार मई से शुरू हो रहे लॉक डाउन के तीसरे चक्र में डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है कि छूट किसी भी तरह की नहीं दी जाएगी।

कोरोना संक्रमित की संख्या पहुंची 597
आगरा में रविवार को कोरोना के रिकॉर्ड 54 केस आए हैं, इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 597 पहुंच गई है। ककुला एक नया हॉट स्पॉट बन गया है, यह मलपुरा क्षेत्र का एक गांव है, एक ही परिवार के संपर्क में आने से 10 लोग पहले संक्रमित हो चुके हैं, अब और संख्या बढ रही है।
आगरा के आंबेडकर विवि के शिक्षक को कई दिनों से बुखार आ रहा था, ऐसे में उनकी जांच कराई गई, कोरोना की पुष्टि होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। वहीं, एसएन के ही एक सीनियर रेजीडेंट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उस विभाग के डॉक्टर, जूनियर डॉक्टर और भर्ती मरीजों की भी जांच कराई जा रही है।
अभी तक हो चुकी है जांच
इसमें भगवान टॉकीज के हॉस्पिटल से संक्रमित हुए 100 से अधिक लोगों के बाद हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को अस्पतालों में क्वारंटीन किया गया था, इसमें से इसमें से मैनपुरी निवासी दो मरीज, फीरोजाबाद निवासी चार मरीज सहित आठ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, शाहगंज क्षेत्र के आठ सब्जी विक्रेता और नाई की मंडी क्षेत्र के पांच सब्जी विक्रेताओं की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
कैंसर मरीज सहित पांच डिस्चार्ज, 146 हुए डिस्चार्ज
एसएन मेडिकल कॉलेज से शनिवार को 75 साल के कैंसर से पीडित कोरोना संक्रमित मरीज, न्यू लॉयर्स कॉलोनी निवासी छह साल के बालक, किशोरपुरा निवासी 47 साल के कोरोना संक्रमित और महिला मरीज को भी डिस्चार्ज कर दिया गया। इस तरह अभी तक 146 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

agraleaks

Agra News : Heavy rain alert in Agra

आगरालीक्स…आगरा में आधा घंटे की बारिश में कई जगह जलभराव…उमस भरी गर्मी...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Inspected the situation across the entire area regarding the ‘Janakpuri’ being set up at Agra’s Bhavna Estate

आगरालीक्स…आगरा के भावना एस्टेट में सजने जा रही जनकपुरी को लेकर पूरे...

agraleaksटूरिज़्म

Ritesh Pratap of Agra did Kinnaur Kailash Yatra by Bullet Bike

आगरालीक्स…आगरा के रितेश प्रताप ने बुलेट मोटरसाइकिल से की किन्नौर कैलाश यात्रा....

agraleaksआगरा

Agra News: Sanskar Bharati Agra to honor 101 art gurus on Guru Purnima…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गुरु पूर्णिमा पर 101 कला गुरुओं का होगा सम्मान. भारतीय...

error: Content is protected !!