आगरालीक्स…. आगरा में कोरोना को मात देकर घर लौटी महिला के फ्लैट पर ताला लगा दिया, फ्लैट में पति, दो बच्चों के साथ महिला बाहर नहीं निकल पा रही हैं,
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जीवनीमंडी के अपार्टमेंट में रहने वाली महिला को अपेंडिक्स की समस्या के कारण पेट में दर्द होने पर डॉक्टर को दिखाया, उन्होंने कोरोना की जांच कराई। इसमें कोरोना पॉजिटिव आने पर पांच मई को एसएन में भर्ती करा दिया। वह ठीक होने के बाद 15 मई को मयूर अपार्टमेंट स्थित अपने फ्लैट में आ गईं, उनके परिवार में पति और दो बच्चे हैं, सात दिन के लिए वह अपने फ्लैट में ही अलग कमरे में क्वारंटीन में हैं।
फ्लैट का लगा था ताला
शनिवार सुबह कुछ सामान लेने के लिए महिला के पति बाहर निकलने लगे तो फ्लैट का गेट नहीं खुला, वो रोने और चिल्लाने लगे, इससे अपार्टमेंट में रहने वाले अन्य लोग आ गए। उन्होंने फ्लैट का ताला नहीं खोला, कह दिया कि जो भी आवश्यक सामान चाहिए, उसे खिडकी से अंदर पहुंचा दिया जाएगा। कापफी देर तक चीखने चिल्लाने के बाद भी अपार्टमेंट वालों ने फ्लैट का ताला नहीं खोला, अपार्टमेंट में जो उनके नजदीकी थे वे भी मदद को आगे नहीं आए।

होगी कार्रवाई, कोरोना पॉजिटिव और उनके परिवार से दुव्र्यवहार के बढ रहे केस
आगरा में कोरोना पॉजिटिव केस 803 पहुंच चुके हैं, कोरोना की पुष्टि होने के बाद एंबुलेंस से टीम उनके घर पहुंचती है और नोटिस चस्पा कर देती है। इस तरह के केस बढने के बाद कोरोना पॉजिटिव और उनके परिजनों से दुव्र्यवहार के मामले बढने लगे हैं। कॉलोनी और अपार्टमेंट में कोरोना पॉजिटिव के परिजनों को रहने में समस्या आ रही है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों का मीडिया से कहना है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कोरोना को मात देने वालों का स्वागत भी, 501 हो चुके हैं डिस्चार्ज
इससे इतर दूसरी तस्वीर भी है, आगरा में कोरोना को मात देने के बाद घर पहुंच रहे लोगों का स्वागत किया जा रहा है। अस्पताल से डिस्चार्ज करते समय भी तालियां बजाकर उनका हौसला बढाया जा रहा है। ऐसे में आस पास के लोगों के इस तरह के व्यवहार से कोरोना पॉजिटिव परेशान हैं, आगरा में कोरोना के 501 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
