आगरालीक्स …आगरा में लॉक डाउन 4 को लेकर व्यापारिक संगठनों संग बैठक के बाद डीएम प्रभु एन सिंह ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। स्कूल बैग के लिए होम डिलीवरी, दुकानों की साफ सफाई के लिए लॉक डाउन की अवधि में चार घंटे की एक बार छूट दी जाएगी। ट्रांसपोर्ट नगर में 25 दुकानें रोटेशन से खुल सकेंगी।
