आगरालीक्स …आगरा में अब 100 के करीब ही कोरोना पॉजिटिव मरीज रह गए हैं, केस कम होने से आगरा की कैटेगरी में बदलाव के साथ बाजार खोलने का रास्ता भी खुलेगा। अभी तक 707 कोरोना पाजिटिव मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 843 है।
आगरा रेड जोन में है, यूपी में सबसे ज्यादा कोरोना के 843 केस आगरा में है। मगर, पिछले एक सप्ताह से नए केस कम हुए हैं और कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या तेजी से बढी है। जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकडों के अनुसार आगरा से 707 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं अब 105 मरीज ही भर्ती हैं, इनका इलाज चल रहा है।
रेड जोन में होने के कारण बंद है आगरा के बाजार
आगरा रेड जोन में है, इसके चलते आगरा के सभी 100 वार्ड को कंटेनेमेंट जोन में शामिल किया गया है। इसके चलते आगरा में बाजार नहीं खुल रहे हैं, मेडिकल स्टोर और चुनिंदा दुकानें खुल रही हैं, ये दुकानें भी होम डिलीवरी के लिए खोलने के निर्देश दिए गए हैं।
केस कम होने के बाद कॉलोनियों में खुलने लगी दुकानें
कोरोना के केस कम होने के बाद कोलोनियों में एक दो दुकान खुलने लगी हैं, जिससे लोग रोजमर्रा का सामान खरीद सकें लेकिन इन दुकानों का स्टॉक भी खत्म हो गया है। जिला प्रशासन द्वारा 27 मई को व्यापारियों की बैठक बुलाई गई है, इसमें दोबारा बाजार खोलने पर चर्चा की जाएगी।