Tuesday , 28 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra temperature @ 46.7 degree, Rain forecast on 29th May
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra temperature @ 46.7 degree, Rain forecast on 29th May

190

आगरालीक्स आगरा का तापमान जानने के बाद लू लगने लगती है, पारा 46.7 तक पहुंच चुका है, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम, अब होगी गर्मी से राहत देने वाली बारिश।
आगरा में मंगलवार को अधिकतम तापमान 46.7 तक पहुंच गया, पिछले तीन दिनों से तापमान 45 से 47 डिग्री के बीच में है, न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ रहा है, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढने से दिन भर गर्मी से राहत नहीं मिली, घर में भी लोग गर्मी से परेशान रहे, कुछ देर के लिए एसी और कूलर बंद करने पर पसीने में नहाने लगे।
29 मई से बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग का अनुमान है कि 29 मई को बदलाव होगा, बारिश हो सकती है। इससे तापमान भी कम होगा, 30 मई को भी बारिश हो सकती है और 31 मई को बादल छा सकते हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट

सीएमओ डा.आरसी पांडेय ने लू के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया है। जिले से लेकर ब्लाक स्तर तक के स्टाफ को सक्रिय रहने व विपरीत परिस्थितियों में तत्काल राहत देने के लिए प्रशिक्षित किया है। सीएमओ ने बताया कि मई व जून महीने में लू का मौसम रहता है। इस मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव व नियंत्रण के लिए जरूरी उपाय विभाग कर रहा है।

लू से बचने को यह करें
-अधिक से अधिक पानी पीएं
-पसीना सोखने वाले पतले व हल्के रंग के कपड़े पहनें
-धूप में जाने से बचें। धूप में जाना हो तो चश्मे, छाते, टोपी व चप्पल का प्रयोग करें।
-खुले में काम करने पर सिर, चेहरा, हाथ-पैरों को गीले कपड़े से ढकें। छाते का प्रयोग करें।
-यात्रा करते समय अपने साथ पर्याप्त मात्रा में पीने को स्वच्छ पानी रखें।

घरों में यह अपनाएं टिप्स
-घर को ठंडा रखें, दरवाजे व खिड़कियों पर पर्दे लगवाना उचित होता है। शाम व सुबह के समय घर के दरवाजे-खिड़कियों को खोलकर रखें, ताकि कमरे ठंडे रहे।
श्रम साध्य कार्यों को ठंडे समय में करने का प्रयास करें। कार्यस्थल पर पीने के ठंडे पानी की व्यवस्था करें। कर्मचारियों को सीधी सूर्य की रोशनी से बचने के लिए सावधान करें। पंखे, नियमित स्नान करें | । गर्भवती , शिशुओं व बड़ी उम्र के लोगों की विशेष देखभाल करें।


यह रखें ध्यान
=बच्चों व पालतूू जानवरों को खड़ी कारों में न छोडे़।
=संभव हो तो पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 4 बजे के मध्य धूप में निकलने से बचें।
=गहरे रंग के भारी व तंग कपड़े न पहनें ।
=जब बाहर का तापमान अधिक हो तो श्रम साध्य काम न करें।

यह हैं लक्षण

-हीट स्ट्रोक, हीट रैश, हीट क्रैप होने से शरीर की मशीनरी पर प्रभाव पड़ता है। मुख्य लक्षणों में शरीर में कमजोरी आना, चक्कर आना, सिर में तेज दर्द, उबकाई का आना, पसीना आना और कभी-कभी मूर्छा यानी बेहोशी छा जाती है। मूर्छा या बीमारी का अनुभव करते हैं तो तुरन्त चिकित्सीय सलाह से उपचार लें।

आईएमडी का अनुमान
27-May 27.0 45.0 Heat Wave
28-May 25.0 43.0 Heat Wave
29-May 22.0 40.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm or Duststorm
30-May 24.0 40.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm or Duststorm
31-May 25.0 42.0 Partly cloudy sky
01-Jun 25.0 43.0 Mainly Clear sky

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Water logging after heavy rain in Agra, Video

आगरालीक्स..Agra News: .. आगरा में तेज बारिश से कई जगह पर भीषण...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three members committee after video of ECG by Private Person in ward goes viral

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के वार्ड में 300...

बिगलीक्स

Agra News Live: Last date for Admission in ITI extended up to 4th August 2026

आगरालीक्स… आगरा के राजकीय और निजी आईटीआई में प्रवेश के लिए चार...

बिगलीक्स

Agra News Live: Woman dead body found in House in Agra

आगरालीक्स आगरा में घर में महिला का शव मिला है, बाहर लगा...

error: Content is protected !!