आगरालीक्स… आगरा में बिजली चली गई है, शहर के कई हिस्सों में बिजली नहीं आ रही है। शहर के साथ् ही देहात में भी बिजली ना होने से लोग परेशान रहे।
आगरा में रात को एक बडे हिस्से में बिजली चली गई है, रात 10 .15 के बाद दयालबाग, कमला नगर, लोहा मंडी, स्वेदशी बीमा नगर सहित शहर के कई हिस्सों में बिजली नहीं आ रही है, टोरंट के हेल्प लाइन नंबर पर लोग फोन कर रहे हैं।
220 उपकेंद्र से पोषित क्षेत्रों में बिजली ठप
आगरा के सिकंदरा स्थित 220 केवी ट्रांसमिशन के उपकेंद्र की रिले के चलते 10. 10 मिनट पर शहर के 40 फीसद हिस्से की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। ट्रांसमिशन की टीम ने 11 तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी, अब शहर के अलग अलग हिस्सों में बिजली आपूर्ति बहाल की जा रही है। रात 12 बजे तक बिजली आने की संभावना है।
आपके यहां बिजली आ रही है क्या, सोशल मीडिया पर हुआ ट्रेंड
शहर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठप होने से गर्मी में लोग परेशान हो गए, उन्होंने सोशल मीडिया के ग्रुपों पर लिखना शुरू कर दिया कि आपके यहां बिजली आ रही है क्या, इसके बाद कई जगहों से जवाब आने लगा कि हमारे यहां भी बिजली नहीं आ रही है। कुछ लोगों ने पफोन कर अपने परिचितों से पूछा कि बिजली आ रही है कि नहीं, कब तक आएगी।