आगरालीक्स…रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी का शव। मौके पर पहुंचे पुलिस के बड़े अधिकारी। पुलिस कर रही मौत के कारणों की जांच। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जीआरपी फोर्ट को मिली सूचना
आज सुबह 8:30 बजे जीआरपी फोर्ट के प्रभारी को सूचना मिली के आगरा फोर्ट स्टेशन से आगे एक व्यक्ति का शव पड़ा है। इस सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे। उसकी जेब में मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी शिनाख्त अनिल कुमार के रूप में की। वह ट्रैफिक पुलिसकर्मी था। हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था और वह इस समय पुलिस आवास में रह रहा था।
मौके पर पहुंचे बड़े अधिकारी
जीआरपी फोर्ट के प्रभारी ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर एसएसपी बबलू कुमार, एसपी ट्रैफिक, सीओ ट्रैफिक इंस्पेक्टर ट्रैफिक मौके पर पहुंचे और उन्होंने छानबीन शुरू कर दी। एसपी ट्रैफिक ने बताया अनिल की मौत किस कारणों से हुई है इसकी अभी जानकारी नहीं हो सकी है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। सीओ ट्रैफिक ने बताया कि वह घर से सुबह बिना बताए चला गया था। ट्रैफिक पुलिसकर्मी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।