आगरालीक्स ..आगरा में रेस्टोरेंट की सफाई के लिए मालिक पहुंचे तो होश उड गए, लॉक डाउन में चोर रेस्टोरेंट के एसी सहित सामान को चोरी कर ले गए।
आगरा के ताजगंज क्षेत्र में फूल सैयद चौराहे पर ओनली रेस्टोरेंट है। संचालिका हेमलता ने पुलिस को बताया कि लॉक डाउन के बाद से रेस्टोरेंट बंद है, रविवार सुबह 10 बजे रेस्टोरेंट की सफाई कराने के लिए पहुंची। रेस्टोरेंट का ताला खोला, मिक्की चल रही थी, कुछ सामान बंधा रखा था। रेस्टोरेंट में 5 एसी लगे थे, कुर्सी से लेकर क्रॉकरी तक चोर चोरी कर ले गए, रेस्टोरेंट से खाना बनाने के बर्तन के साथ ही तीन गैस सिलिंडर,डीप एवं चिल्लर फ्रीजर की मशीन,रेस्टोरंट एवं बाथरूम की सारी फिटिंग चोर ले गए।
दो और बैरियर लगे फिर भी चोरी
हेमलता ने बताया कि रेस्टोरेंट के दो रास्तों पर बैरियर लगा हुआ है।इसमें एक ओर पुलिस और दूसरी ओर छावनी परिषद ने रास्ता बंद कर रखा था।यहां चेकिंग के लिए पुलिस तैनात रहती है।इसके बावजूद चोर सारा सामान बांधकर कैसे ले गए,वह किसी गाड़ी मे ही भरकर जा सकता था।यही सवाल उन्हें परेशान कर रहा है।