आगरालीक्स…आगरा के सीए अंकुर अग्रवाल समर्पित फाउंडेशन के माध्यम से राशन के साथ ही ग्लव्स, मास्क और सैनेटाइजर उपलब्ध करा रहे हैं। लॉक डाउन में छूट के बाद सेवा कार्य जारी है, यह छह महीने तक चलेगा।
आगरा में लॉक डाउन के बाद लोगों को राशन की समस्या हुई, ऐसे में समर्पित फाउंडेशन के ट्रस्टी अंकुर अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ लोगों की मदद करना शुरू किया, न्यूनतम दर में आटा, चावल, दाल, नमक तेल के पैकेट लोगों के घर घर तक पहुंचाए। इसके साथ ही ग्लव्स, मास्क और सैनेटाइजर उपलब्ध कराए।
आयकर भवन से लेकर कई जगह कराई सैनेटाइज
कोरोना के संक्रमण को देखते हुए ट्रस्ट के माध्यम से सैनेटाइज करने का प्रोग्राम चलाया, आयकर भवन आगरा को सैनेटाइज कराया गया। इसके साथ ही पुलिस कर्मियों को ग्लव्स, मास्क और सैनेटाइजर उपलब्ध कराए।
छह महीने तक जारी रहेंगी सेवाएं
समर्पित फाउंडेशन के ट्रस्टी सीए अंकुर अग्रवाल ने बताया कि लॉक डाउन में लोगों की अलग तरह की समस्या थी, वे घर से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। 250 रुपये में राशन का पैकेट और 100 रुपये में मास्क, ग्लव्स और सैनेटाइजर उपलब्ध कराए। अब लॉक डाउन में छूट के बाद लोगों के सामने अलग तरह की समस्याएं आ रही हैं, संक्रमण का खतरा बढा है। ऐसे में मास्क और सैनेटाइजर का इस्तेमाल जरूर करें। वहीं, आर्थिक तंगी, नौकरी छूटने से परेशान लोगों के सामने राशन की समस्या हो सकती है, इसके लिए राशन के पैकेट छह महीने तक उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए संपर्क कर सकते हैं।

46 ए माधव कुंज प्रताप नगर
91 एमआईजी न्यू शाहगंज