आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना के 13 नए केस आए हैं, अब एक हजार की तरफ आंकडे बढ रहे हैं, आगरा में दिल्ली से लौटे दो युवक और अहमदाबाद से आए 10 साल के बालक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव।
आगरा में कोरोना के 13 नए केस आए हैं, इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 980 पहुंच गई है। क्रष्णा कॉलोनी जीवनी मंडी क्षेत्र का 36 साल का युवक दिल्ली से आगरा आया था, उसे निमोनिया की शिकायत होने पर भर्ती किया गया, इसमें कोरोना की पुष्टि हुई है। इसी तरह से दिल्ली से 30 साल का युवक रुनकता अपने घर लौटा, उसे परेशानी होने पर जांच कराई, रिपोर्ट पॉजिटिव है। एसएन इमरजेंसी में 10 साल के बच्चे को भर्ती कराया गया, वह अहमदाबाद से लौटा था, इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बालूगंज निवासी 45 साल की महिला को निमोनिया की शिकायत होने पर भर्ती कराया गया, रिपोर्ट पॉजिटिव है। कमला नगर 40 निवासी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
एक की मौत, चार डिस्चार्ज
आगरा में कोरोना संक्रमित एक और मरीज की मौत हो गई, शाहगंज निवासी मरीज के कोरोना संक्रमित होने पर भर्ती कराया गया था, उनकी मौत हो गई, उनकी नसों में खून का थक्का जम गया था। अभी तक 51 मरीजों की मौत हो चुकी है। सोमवार को चार मरीज डिस्चार्ज किए गए, 822 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।
107 मरीजों का चल रहा इलाज
822 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, 51 की मौत हुई है और 107 मरीजों का इलाज चल रहा है।