आगरालीक्स ..आगरा में सिंडीकेट बैंक के एटीएम को तोडकर लूट की कोशिश, कवर और लॉक तोड दिया, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
आगरा के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 12 थाना जगदीशपुरा में पदम बिजनेस पार्क में सिंडीकेट बैंक है, इसके बगल में ही बैंक का एटीएम है। शुक्रवार सुबह गार्ड एटीएम पर पहुंचा तो होश उड गए, एटीएम की स्क्रीन, की बोर्ड, कैश बॉक्स को तोडने के निशान थे, इस पर गार्ड ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस छानबीन में जुट गई।
लॉक ना खुलने से नहीं निकल सके कैश
पुलिस छानबीन में सामने आया है कि चोरों ने एटीएम की स्क्रीन के कीबोर्ड को तोडने की कोशिश की, उसे तोड नहीं पाए तो एटीएम के नीचे के हिस्से में जहां से कैश निकलता है उसका कवर तोडने और लॉक तोडने की कोशिश की लेकिन तोड नहीं सके। इससे एटीएम का कैश बच गया।
खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, इसमें एटीएम पर कौन कौन व्यक्ति आया, आस पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।