आगरालीक्स ..आगरा में आलू के रेट से आटोमोबाइल इंडस्ट्री, मोबाइल, कंप्यूटर, कपडों के शोरूम में लौटी रौनक, 14 दिन में 1050 वाहनों की बिक्री, मोबाइल बाजार में भीड।
आगरा में अनलॉक वन में बाजार पटरी पर लौटने लगे हैं, बाजारों के कुछ सेक्टर में ग्राहकों की भीड है। बिजनेस एडिटर शरद माहेश्वरी की रिपोर्ट
गांव ने बचाए शहर के बाजार
दरअसल, आगरा में आलू का उत्पादन सबसे अधिक होता है, इस बार आलू का रेट अच्छा है। 50 किलोग्राम के आलू के कटटे का रेट एक हजार से अधिक है। इससे किसान की जेब में पैसा आ गया है, वहां कोरोना का भी अधिक डर और दहशत नहीं है। किसान की जेब में पैसा आने और अनलॉक वन में मिली छूट के बाद देहात से ग्राहक शहरों में आ रहे हैं।
दोपहिया से लेकर चार पहिया वाहन पहुंच रहे गांव
अनलॉक वन में आटोमोबाइल के शोरूम पर बिक्री बढी है, ग्राहकों की लाइन लगी हुई है। 14 दिन में 1050 वाहनों की बिक्री हो चुकी है। इसमें भी दोपहिया वाहनों की बिक्री अधिक हुई है, इन वाहनों को ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने खरीदा है, यानी ग्रामीण क्षेत्र के लोग ज्यादा आ रहे हैं।
गांव वालों ने खरीदे मोबाइल, शहर वालों ने लैपटॉप
शहर से लेकर गांवों में बच्चों की आनलाइन पढाई कराई जा रही है। ऐसे में गांव वालों ने अनलॉक वन में मोबाइल की खरीद अधिक की है। जबकि लैपटॉक की बिक्री शहरी क्षेत्र के ग्राहकों द्वारा की गई।