आगरालीक्स ..आगरा रीजन के जिले सहित अनामिका शुक्ला के नाम से नौ जिलों में नौकरी लगवाने वाले गिरोह को पकड लिया है, गिरोह के सरगना, शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं, रौचक मामला है।
यह है मामला
अनामिका शुक्ला निवासी ग्रांव धुलईहीह, जिला गोंडा ने शिक्षा विभाग में कस्तुरबा बालिका विद्यालय में अंशकालिक शिक्षक के पद के लिए वर्ष 2017 में सुल्तानपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, बस्ती, लखनउ से आवेदन किया था, जिसमें सुल्तानपुर, जौनपुर और लखनउ से काउंसिलिंग के लिए कॉल आई। मगर, अनामिका शुल्का की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण किसी भी जगह काउंसिलिंग में शामिल नहीं हो सकीं। ऐसे में गिरोह ने अनामिका शुक्ला के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नौ जिलों में फर्जी तरीके से नौकरी लगवाई गई, क्योंकि दस्तावेज अनामिका शुक्ला के थे, इसलिए इन नौ जिलों में नौकरी कर रहीं शिक्षिका का दस्तावेजों में नाम अनामिका था।
इस तरह पकडा गया गिरोह
पुलिस ने कासगंज से अनामिका शुल्का के नाम से नौकरी कर रही प्रिया पुत्री महीपाल जाटव निवासी कायमगंज को अरेस्ट कर लिया, उसने नौकरी लगवाने वाले का नाम पुष्पेंद्र उर्फ पुष्पेंद्र बताया, एसटीएफ ने 15 जून को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।
इन्हें किया अरेस्ट
पुष्पेंद्र उर्फ राज, सुशील, गुरुजी, नीतू निवासी थाना भोगांव जिला मैनपुरी, यह सहायक अध्यापक के पद कुंवरपुर खास जिला फर्रुखाबाद के पद पर कार्यरत है।
आनंद पुत्र राम समुझ निवासी गौरीशंकर वाटिका जौनपुर जिला समन्वयक अधिकारी, बेसिक शिक्षा विभाग जिला जौनपुर
रामनाथ पुत्र पूरन लाल निवासी थाना मैगलगंज जिला खीरी, प्रधान लिपिक के पद पर जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय, हरदोई, वर्तमान में तैनात राजकीय बालिका कॉलेज, पाली जिला जौनपुर
