आगरालीक्स… आगरा में कोरोना पॉजिटिव 2 और मरीजों की मौत, । 9 केस आने से 1116 केस हो गए हैं।
आगरा में 18 जून को कोरोना पॉजिटिव तीन और मरीजों की मौत दर्ज की गई है। इन तीनों मरीजों को तबीयत बिगडने पर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। 42 साल के जैतपुर कला निवासी टीबी के मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। 57 साल के रविंद्र कॉलोनी निवासी मरीज को सांस लेने में परेशानी होने पर सैफई रेफर किया गया, इनकी भी मौत हो गई।
इन क्षेत्रों के कोरोना के नए 9 मरीज
54 साल के राम नगर जगदीश पुरा के मरीज, 42 साल के नगला पदी निवासी मरीज, 70 साल की सिकंदरा क्षेत्र की मल्टी स्टोरी बिल्डिंग की महिला मरीज, 43 साल के राजा की मंडी क्षेत्र के मरीज की रिपोर्ट पॉजिटव है। 38 साल के मस्ता की बगीची, 54 साल के सकलपुर अरेला, 62 साल के शांति नगर 10 साल की ककरैठा निवासी बालिका, 42 साल के मलौनी खेडा निवासी मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है।
16 मरीज डिस्चार्ज, 136 का चल रहा इलाज
गुरुवार को 80 साल के बुजुर्ग मरीज के साथ ही 16 मरीज डिस्चार्ज कर दिए गए, 908 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है। 136 मरीजों का इलाज चल रहा है।