आगरालीक्स ..आगरा में टॉयलेट ना होने पर खुले में शौच करने गई गर्भवती का प्रसव हो गया, वह बेहोश हो गई, जानवर नवजात को खींच ले गए। एक घंटे बाद महिला को होश आए।
आगरा के पिनाहट के जोधा गांव में आठ महीने की गर्भवती घर पर शौचालय न होने पर खुले में खेत में शौच के लिए गई, शौच करते समय प्रसव हो गया, रक्तस्राव होने और प्रसव पीडा होने से वह बेहोश हो गई। बताया जा रहा है कि नवजात को जानवर खींच कर ले गए, करीब एक घंटे तक महिला घर नहीं लौटी तो परिजन तलाश में जुट गए।
बेसुध प्रसूता को देख उडे होश
परिजन खेत में महिला को देखने गए, वह बेसुध पडी हुई थी, उसे देख होश उड गए। महिला का प्रसव हो चुका था, इसके बाद नवजात को देखा, कुछ दूर पर जानवर दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि नवजात को जानवर खा गए।
परिजनों का आरोप नहीं बना शौचालय
गांवों में शौचालय बनाए जा रहे हैं, मगर प्रसूता के परिजनों का आरोप है कि उनके घर पर शौचालय नहीं बनाया गया है। इस कारण गर्भवती महिला को खुले में शौच के लिए जाना पडा। मामले की जांच की जा रही है।