आगरालीक्स.. आगरा में इलेक्ट्रोनिक शोरूम से चोरी की गई एलईडी के साथ भाजपा पार्षद सहित तीन अरेस्ट किए गए हैं। भाजपा पार्षद के घर से चोरी का सामान मिला है।
आगरा में 18 जून की रात को एसएस स्कूल मोड के पास इलेक्ट्रोनिक शोरूम की छत तोडकर चोरी की गई। चोरी करने के आरोप में पकडे गए संजय निवासी नैनाना जाट ने पुलिस को बताया कि उसने रिंका निवासी नैनाना जाट और कुंदर निवासी नगला लालजीत के साथ मिलकर चोरी की। चोरी का कुछ सामान न्यू आगरा बल्केश्वर निवासी भाजपा पार्षद हरिओम गोयल के घर पर रखवा दिया।
चोरी की दो एलईडी के साथ भाजपा पार्षद अरेस्ट
सदर के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार के अनुसार न्यू आदर्श नगर बल्केश्वर निवासी भाजपा पार्षद हरिओम गोयल को चोरी की दो एलईडी के साथ घर से अरेस्ट कर लिया। इसके साथ ही मुकेश गर्ग निवासी आनंदपुरी बल्केश्वर को चोरी की एक एलईडी के साथ अरेस्ट किया गया है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।