आगरालीक्स आगरा कोरोना संक्रमित दो और मरीजों की मौत हो गई, 11 नए केस आए हैं। अब 1177 केस हो गए हैं।
गुरुवार को आगरा में कोरोना के 11 नए केस आए हैं। आगरा में कोरोना संक्रमित दो और मरीजों की मौत हो गई। 50 साल के ताजगंज निवासी मरीज को सांस लेने में परेशानी होने पर भर्ती किया गया, इनकी मौत हो गई। 59 साल की प्रहलाद नगर निवासी महिला मरीज को भर्ती किया गया। इनकी भी मौत हो गई।
किस क्षेत्र से आए केस
30 साल के सैनिक नगर राजपुर चुंगी निवासी मरीज को तेज बुखार आने पर भर्ती किया गया, जांच में कोरोना की पुष्टि हुइ है। 62 साल की कालिंदी विहार निवासी महिला मरीज और 65 साल के खुशी नगर निवासी मरीज को सांस लेने में परेशानी होने पर एसएन के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव है। 48साल के कालिंदी विहार निवासी मरीज, 35 साल के आशियान निवासी मरीज और 67 साल के ताल सेमरी देवरी रोड निवासी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
दो गर्भवती महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव
26 साल की नगला फकीर चंद ईदगाह निवासी 26 साल की गर्भवती महिला और 26 साल की सुरक्षा विहार निवासी गर्भवती महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
10 मरीजों की छुटटी
गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव 10 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। 984 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, 110 मरीज भर्ती हैं।