आगरालीक्स आगरा से यूपी बोर्ड में टॉप टेन में जगह बनाने वाली छात्रा और एक छात्र को एक लाख रुपये और लैपटॉप मिलेगा। इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी है, बेटों से ज्यादा बेटियां पास हुई हैं।
यूपी बोर्ड का परीक्षाफल शनिवार को घोषित कर दिया गया, आगरा के 1 .19 लाख छात्र 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। आगरा के एसडीएलबीएसएमएसवीजी इंटर कॉलेज फतेहाबाद की 10 वीं की छात्रा अनुष्का बघेल 94.67 फीसद अंक प्राप्त कर यूपी में 5 वें स्थान पर रहीं हैं। जबकि भगवान राम उम्मेद सिंह इंटर कॉलेज, नगला बेल के 10 वीं के छात्र आकाश कुशवाहा ने 94 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश में नौं वा स्थान हैं। उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने 10 वीं और 12 वीं के यूपी के टॉप टेन टॉपर्स को एक लाख कैश और लैपटॉप देने की घोषणा की है, आगरा के अंशिका और आकाश 10 वीं में टॉप टेन टॉपर्स में शामिल हैं, इन्हें एक लाख कैश और लैपटॉप दिया जाएगा।
आगरा के हाईस्कूल के टॉपर
अनिष्का बघेल 568 अंक एसडीएलबीएसएमएसवीजी इंटर कॉलज फतेहाबाद
आकाश कुशवाह 564 अंक एस भगवान राम उम्मेद सिंह नगला बेल
शिवम इंदौलिया 555 अंक श्रीमती शांति देवी वीएमआईसी किरावली
हर्षित बघेल 550 अंक एलबीएस इंटर कॉलेज मधु नगर
आलोक कुमार 550 अंक एस भगवान दास उम्मदे सिंह कालेज नगला बेल
इंटरमीडिएट के टॉपर
अजीत 457 अंक मॉर्निंग रेज इंटर कॉलेज आगरा
अभिषेक कुमार 445 अंक डीवीएस इंटर कॉलेज तेहरा
विश्वेंद्री चौधरी 439 अंक सरस्वती जीवीएमएचएसएस सुभार्ष पार्क
गोविंद पचौरी 436 अंक राघा बल्लभ इंटर कॉलेज शाहगंज
कमल सिंह 436 अंक मॉर्निंग रेज इंटर कॉलेज
बंदना झा 435 अंक मॉर्निंग रेज इंटर कॉलेज
आगरा का 12 वीं का रिजल्ट——72. 84% छात्रा 83. 17 छात्र 66. 15
आगरा का 10 वीं का रिजल्ट.. 88. 31% , छात्रा 93 .80 छात्र 83. 98