आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना के 16 नए केस आए हैं, इससे कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1357 केस हो गए हैं।
आगरा में गुरुवार को कोरोना के 16 नए केस आए हैं।
इन क्षेत्रों से आए केस
68 साल के एफ ब्लॉक कमला नगर निवासी मरीज, 62 साल के माईथान निवासी मरीज, 50 साल की खेरागढ निवासी मरीज, 52 साल की सुभाष नगर मारुति एस्टेट निवासी मरीज, 28 साल के फतेहपुर सीकरी निवासी मरीज की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
एक ही परिवार के तीन सदस्य पॉजिटिव
30 साल के खेरिया मोड निवासी मरीज, 22 साल के स्काई सिटी बोदला निवासी मरीज, सैंया के एक ही परिवार के 23 साल के मरीज, 44 साल की महिला मरीज और 37 साल की महिला मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इसके साथ ही 28 साल के महुआ खेरा निवासी मरीज, 32 साल की खेरागढ निवासी महिला में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
8 मरीज डिस्चार्ज, 167 हैं भर्ती
कोरोना पॉजिटिव आठ मरीजों को नौ जुलाई को डिस्चार्ज कर दिया गया, 167 मरीज भर्ती हैं, 1099 मरीजों की छुटटी हो चुकी है।