आगरालीक्स ..आगरा सहित यूपी में 5 डे वीक रहेगा, शनिवार और रविवार को पूरी तरह से बाजार और कार्यालय बंद रहेंगे, सोमवार सुबह पांच बजे से लॉक डाउन खत्म हो जाएगा।
आगरा में 10 जुलाई की रात 10 बजे से 55 घंट के लिए लॉक डाउन लगाया गया, यह 13 जुलाई को सुबह पांच बजे तक रहेगा। मगर, एक्टर अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चने के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के साथ ही देश और यूपी में तेजी से बढ रहे केस को देखते हुए लॉक डाउन बढाए जाने की आशंका से लोग सहमे रहे।
5 डे रहेगा वीक
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अब सात दिन की जगह 5 डे वीक रहेगा, यूपी में शनिवार और रविवार को बाजार के साथ ही कार्यालय बंद रहेंगे। मेडिकल स्टोर और हॉस्पिटल ही खुलेंगे।
आगरा में कोरोना के 1388 केस
आगरा में कोरोना के केस 1388 पहुंच चुके हैं, 92 मरीजों की मौत हो चुकी है, 166 मरीज भर्ती हैं, इनका इलाज चल रहा है। आगरा में कोरोना की चेन ब्रेक करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
कंटेनमेंट जोन में आने वाले बाजार किए जाएंगे बंद
इसके साथ ही जो बाजार कंटेनमेंट जोन और बफर जोन में हैं, उन्हें बंद किया जाएगा। आगरा में श्री मनकामेश्वर मंदिर के पास स्थित बाजार को बंद कर दिया गया है, जहां नए मरीज मिल रहे हैं, उन्हें बैरीकेटिंग कर बंद किया जा रहा है।