आगरालीक्स …आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से कोरोना पॉजिटिव मरीज रिक्शा में बैठकर अपने दोस्त की ससुराल पहुंच गया, खलबली मच गई, ससुराल वालों के भी सैंपल लिए जाएंगे।
आगरा के राजपुर चुंगी के रहने वाले 45 साल के एक इलेक्ट्रोनिक कंपनी में मैनेजर के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर 10 जुलाई को एसएन मेडिकल कॉलेज के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। 11 जुलाई को शाम चार बजे कोरोना पॉजिटिव मरीज टीशर्ट और पेंट में कोविड हॉस्पिटल से बाहर निकल आया, कुछ दूर पैदल चलने के बाद रिक्शा लिया और गांधी नगर में अपने दोस्त की ससुराल पहुंच गया। जब उन्हें पता चला कि उनके दामाद का दोस्त तो कोरोना पॉजिटिव है, हाथ पांव फूल गए।
एसएन में खलबली, टीम के पहुंचने से पहले घर से गायब
इलेक्ट्रोनिक कंपनी में मैनेजर कोरोना पॉजिटिव मरीज के परिजनों ने एसएन के अधिकारियों को जानकारी दी, उन्होंने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया। वे एंबुलेंस लेकर गांधी नगर पहुंच गए लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही वह वहां से चला गया, किसी तरह से उसकी तलाश की, उसे एसएन ले आए।
पान मसाले की तलब लगी और दोस्त के घर पहुंच गया
उससे पूछताछ की गई तो कहने लगा कि पान मसाला खाने की तलब लगी थी इसलिए चला गया, जब पूछा गया कि पान मसाला खाने के लिए दोस्त की ससुराल के घर तक क्यों गए तो कोई जवाब नहीं दिया। सीएमओ डॉ आरसी पांडे का कहना है कि ससुराल में जितने लोग थे उनके भी सैंपल लिए जाएंगे।