आगरालीक्स.. आगरा में बीटेक कर चुके छात्रों को नगर निगम में इंटर्नशिप पर रखा जाएगा, पांच से 10 हजार रुपये मानदेय मिलेगा, इंटर्नशिप आठ महीने से लेकर एक सप्ताह तक हो सकती है। इसके लिए आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय और एआईसीटीई के बीच पांच साल का करार हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार ने द अर्बन लर्निंग इंटर्नशिप प्रोग्राम टयूलिप शुरू किया है, इसके लिए यूपी के 10 नगर निगमों को चुना गया है। इसमें आगरा के साथ ही कानपुर, लखनउ, वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ, मुरादाबाद, सहारनपुर और झांसी को शामिल किया गया है।
पांच हजार से 10 हजार मानदेय, नए आइडिया देंगे युवा इंजीनियर
एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त कॉलेजों से बीटेक कर चुके छात्र इंटर्नशिप कर सकेंगे, आगरा में आठ पदों पर इंटर्नशिप पर छात्र रखे जाएंगे। इन्हें स्मार्ट सिटी के बजट से पांच से 10 हजार रुपये तक का मानदेय दिया जाएगा। छात्र नए आइडिया देंगे, साथ ही छात्रों को चुनौतीपूर्ण माहौल में काम करने का मौका मिलेगा। इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।