आगरालीक्स ..आगरा में 55 घंटे के मिनी लॉक डाउन के बाद लोग घरों से बाहर निकले, पुलिस ने उल्लंघन करने पर आठ मुकदमे दर्ज किए, 12 अरेस्ट और 948 वाहनों के चालान किए।
आगरा में सोमवार सुबह पांच बजे के बाद लोगों को घरों से बाहर निकलने की छूट दे दी गई, दोपहर में चौराहे पर रेड लाइट होने पर वाहनों की लाइन लगने लगी। ऐसे में पुलिस ने धारा 188 में आठ लोगों पर एफआईआर दर्ज की, 12 लोगों को अरेस्ट किया है।
948 के चालान, एक सीज
पुलिस ने 3648 वाहनों को चेक किया, इसमें से 948 वाहनों के चालान किए गए, एक को सीज कर दिया गया, इनसें 13 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है।