आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना के 16 नए केस आने से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1427 पहुंच गई है। जाने किस क्षेत्र से आए केस
कोरोना के 16 नए केस आने से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1427 पहुंच गई है।
62 साल के राम मोहन नगर सिकंदरा, 24 साल की बरौली अहीर निवासी महिला मरीज, 77 साल के फ्रीगंज निवासी मरीज, 37 जोटारी, 68 साल के गोपाल विहार देवरी रोड निवासी मरीज, 66 साल के बल्केश्वर और 36 साल के सदर निवासी मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है।
सिकंदरा, शाहगंज में भी बढ रहे कोरोना के केस
67 साल की शास्त्रीपुरम सिकंदरा निवासी महिला मरीज, 38 साल के पश्चिमपुरी निवासी मरीज, 25 साल के केदार नगर शाहगंज निवासी मरीज, 65 साल के मल्को गली सेंट्रल बैंक निवासी मरीज और 27 साल के पथौली निवासी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
12 मरीज हुए डिस्चार्ज, 168 हैं भर्ती
कोरोना पॉजिटिव 12 मरीजों को मंगलवार को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया, 1166 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं, 168 मरीज भर्ती हैं, इनका इलाज चल रहा है।