आगरालीक्स आगरा में कोरोना पॉजिटिव मरीज मंदिर में छिप कर बैठा गया, उसे भर्ती कराने में टीम के पसीने छूट गए, रिटायर सीएमओ का बेटा और बेटे की बेटी पॉजिटिव।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के शमसाबाद रोड निवासी 25 साल के युवक को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, उसके सैंपल लिए गए, वह एसएन से भागकर घर चला गया, बुधवार को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद रैपिड रेस्पोंस टीम हरकत में आई लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। घर पहुंची वह वहां नहीं मिला, फोन बंद मिला, उसके परिचितों से संपर्क किया गया, पता चला कि युवक इरादतनगर में है।
मंदिर में मिला कोरोना पॉजिटिव
टीम ने पुलिस को सूचना दे दी, पुलिस ने पूछताछ की तो मंदिर में कोरोना पॉजिटिव मिल गया, उसे एसएन में भर्ती कराया गया है।
रिटायर सीएमओ के बेटे, बेटे की बेटी सहित 12 नए केस, एक की मौत
आगरा के दिल्ली गेट निवासी रिटायर सीएमओ के 40 साल के बेटे और बेटे की 14 साल की बेटी में कोरोना की पुष्टि हुई है। 12 साल की बालिका, 24 साल की युवती और 65 साल के मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। शमसाबाद रोड निवासी 25 साल के मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। जबकि 68 साल के देवरी रोड निवासी कोरोना संंक्रमित मरीज को सांस लेने में परेशानी होने पर भर्ती किया गया, उन्हें मधुमेह की भी समस्या थी। एसएन मेडिकल कॉलेज में तबीयत बिगडती चली गई, उनकी मौत हो गई।
आगरा 15 जुलाई कोरोना रिपोर्ट
कोरोना पॉजिटिव 1439
कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए 1180
कोरोना पॉजिटिव की मौत हुई 94
कोरोना पॉजिटिव भर्ती 165