आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना के 15 नए केस आए हैं, इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1454 पहुंच गई है। जाने किस क्षेत्र से आए केस
दिल्ली गेट निवासी 37 साल के मरीज, उनकी तीन साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव है, 50 साल की केदार नगर शाहगंज निवासी महिला मरीज, 59 साल की शाहगंज निवासी महिला मरीज, 52 साल की ओल्ड विजय नगर कॉलोनी निवासी महिला मरीज की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। 65 साल की कुतुलपुर छीपीटोला निवासी महिला मरीज, 29 साल की गर्भवती बैंक कॉलोनी शहीद नगर निवासी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

यहां से भी मिले कोरोना पॉजिटिव
48 साल के कर्मयोगी कमला नगर निवासी मरीज, 45 साल के विकम वाटिका कमला नगर निवासी मरीज, 75 साल के शास्त्री नगर खंदारी निवासी मरीज, 28 साल के अछनेरा निवासी मरीज, 76 साल के विक्रमपुर बाह निवासी मरीज, 45 साल के सिकंदरा निवासी मरीज, 50 साल के शांति नगर निवासी मरीज और 29 साल की इंद्रा नगर निवासी युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
21 मरीज डिस्चार्ज, 159 हैं भर्ती
कोरोना पॉजिटिव 21 मरीलज ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिए गए। 1201 मरीज ठीक हो चुके हैं। 159 मरीज भर्ती हैं इनका इलाज चल रहा है और 94 मरीजों की मौत हो चुकी है।