आगरालीक्स.. आगरा में सबसे ज्यादा 170 कोरोना के केस कमला नगर और बल्केश्वर में मिले हैं, अधिकांश कारोबारी हैं, 84 कंटेनमेंट जोन हैं, पढे कंटेनमेंट जोन और कहां मिले ज्यादा केस
आगरा में गुरुवार को कोरोना के 15 नए केस आए हैं, इसमें से कर्मयोगी कमला नगर निवासी कारोबारी में भी कोरोना की पुष्टि हुई है, विमल वाटिका कर्मयोगी कमला नगर निवासी मरीज की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जुलाई में सबसे ज्यादा कोरोना के केस कमला नगर और बल्केश्वर क्षेत्र से मिले हैं। इन दोनों क्षेत्र से कोरोना के 170 नए केस आ चुके हैं।
कमला नगर और बल्केश्वर के कारोबारी संक्रमित
कमला नगर और बल्केश्वर में सबसे ज्यादा संक्रमित कारोबारी हैं। अनलॉक टू में बाजार खुलने के बाद कारोबारी रावतपाडा, किनारी बाजार, सर्राफा बाजार में अपनी दुकानों पर जा रहे हैं। ये दुकानें सकरी गलियों में है। बाजार खुलने के बाद लोगों की भीड उमडी, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ। कारोबारियों ने भी मास्क और सैनेटाइज करने से कोरोना से बचाव हो सकता है इसे गंभीरता से नहीं लिया, इससे केस बढते गए।
84 कंटेनमेंट जोन
कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद उस क्षेत्र को कंटेनमेंट और बफर जोन घोषित करते हुए बंद कर दिया जाता है। 84 कंटेनमेंट जोन हैं, इसमें सर्राफा बाजार भी शामिल है।