आगरालीक्स.. आगरा में 18 जुलाई को आनलाइन रोजगार मेला लगेगा, इसमें आठ कंपनियों द्वारा 550 पदों के लिए आनलाइन इंटरव्यू लिए जाएंगे। पढे प्रक्रिया
आगरा में साईं का तकिया स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक सेवायोजन एपी शुक्ला के अनुसार, 18 जुलाई को आठ कंपनियां 550 पदों के लिए इंटरव्यू लेंगगी। वेलकन एनीमल हेल्थ प्रा.लि. सेल्स पर्सन आन कमिशन के 50 पदों पर, कल्यानी सोलर पावर, मल्टीटास्कींग एक्जीक्यूटिव, एचआर, आइटी वर्कर, जर्नलिस्ट, सोलर एनहेंसर, एक्जीक्यूटिव, फील्ड कॉर्डिनेटर के 76 पदों पर, मगध एग्रो टेक, फील्ड एक्जीक्यूटिव, एग्रीकल्चर अॉफिसर, क्लस्टर सेल्स ट्रेनर, कंप्यूटर आपरेटर, टेलीकॉलर, एकांउंटेंट के 30 पदों पर, स्कोरपीक्स इंडिया बिजनेस सपोर्ट एक्जीक्टूटिव, कंप्यूटर अॉपरेटर, आइटी सपोर्ट एक्जीक्टूटिव, वेब डेवेलपर, डेेवेलपर सॉफ्टवेयर के 79 पदों पर, एक्जेंट एक्वा प्रा.लि., एचआर एक्जीक्यूटिव, मल्टीटास्किंग एक्जीक्यूटिव, एलजीई, बीडीई, आरओ टेक्नीशियन के 73 पदों पर, पुखराज हेल्थ केयर प्रा.लि., वेलनेस एएडवाइजर के 55 पदों पर, एक्यूप्रेशर हेल्थकेयर सिस्टम, एरिया सेल्स मैनेजर, बीडीई, बीडीएम, फील्ड कॉडिर्नेटर, कंप्यूटर अॉपरेटर के 60 पदों पर और न्यू यूनीकेयर हेल्थ सोल्यूशन, टेलीकॉलर, टेक्नीकल सेल्स एक्जीक्यूटिव, सर्वे एक्जीक्यूटिव, एकाउंटेंट, बिजनेस डेवेलपर एक्जीक्यूटिव के 139 पदों पर साक्षात्कार करेंगीं। इनके साथ अन्य कंपनियां भी प्रतिभाग करेंगी।

ये है प्रक्रिया
आनलाइन रोजगार मेला में शामिल होने के लिए रोजगार कार्यालय के पोर्टल पर आनलाइन पंजीकरण कराना होगा, आनलाइन पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लेने के बाद नौकरी दे रही हैं।
नीचे किए गए लिंक पर क्लिक कर अपना पंजीकरण कराएं https://sewayojan.up.nic.in/SewaApp/Init/reg.aspx