आगरालीक्स.. आगरा में 55 घंटे के मिनी लॉक डाउन के बाद सोमवार को बाजार खुलेंगे, सरकारी कार्यालय श्री कैलाश मंदिर की छुटटी के चलते बंद रहेंगे, जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है।
आगरा में शुक्रवार रात 10 बजे से मिनी लॉउन लग गया है, शनिवार को बाजार बंद रहे। बेवजह लोग घरों से बाहर नहीं निकले, दूध की ही सप्लाई हुई और मेडिकल स्टोर, हॉस्पिटल ही खुले रहेगा। रविवार को भी मिनी लॉक डाउन रहेगा।
सोमवार को स्थानीय छुटटी, सुबह पांच बजे तक रहेगा लॉक डाउन
मिनी लॉक डाउन सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा। मगर, सोमवार को श्री कैलाश मंदिर मेला के चलते स्थानीय छुटटी है, इसके चलते सरकारी कार्यालय सोमवार को भी बंद रहेंगे। हालांकि इस बार सोमवार पर मंदिरों के पट भक्तों के लिए नहीं खोले गए हैं, ऐसे में मेला नहीं लगेगा।
सोमवार को खुल जाएगा बाजार
सोमवार को स्थानीय अवकाश के चलते सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। मगर, बाजार के साथ ही निजी कार्यालय खुल जाएंगे। इनके लिए कोई प्रतिबंध नहीं होगा, 5 डे वीक के तहत बाजार खुलेंगे।