आगरालीक्स ..आगरा में 24 घंटे बाद मिनी लॉक डाउन लग जाएगा, लेकिन शराब की दुकानें बंद नहीं होगी, कंटेनमेंट जोन के बाहर शराब की दुकानें खुली रहेंगी।
आगरा में शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक मिनी लॉक डाउन रहेगा, इसमें बाजार सहित सभी दुकानें बंद रहेंगी, मेडिकल स्टोर की खुले रहेंगे। अभी तक मिनी लॉक डाउन में बीयर बार, शराब के ठेके भी बंद रखने के आदेश दिए गए थे। मगर, इस बार 24 जुलाई से लग रहे मिनी लॉक डाउन में शराब की दुकानें खुली रहेंगी।