आगरालीक्स.. आगरा के सेंट जॉर्जेज यूनिट 2 के बाहर फीस माफ करने के लिए थाली बजाकर प्रदर्शन किया। कहा कि कोर्ट का आदेश दिखाएं जिसमें लिखा है कि लॉक डाउन
के समय की स्कूल की फीस जमा करनी है।
आगरा में कई संगठन और अभिभावक लॉक डाउन के समय की फीस माफ करने की मांग कर रहे हैं, इसके लिए प्रदर्शन किए जा रहे हैं। शुक्रवार को अभिभावक और संगठन से जुडे लोग सेंट जॉर्जेज यूनिट टू बाग मुजफफर खां पर एकत्रित हुए। यहां सडक पर बैठ गए और थाली बजाकर फीस माफ करने की मांग की।
थाली बजाओ कोर्ट का आदेश दिखाओ
आगरा में अभिभावकों की संस्था पापा द्वारा स्कूलों की फीस माफ करने की मांग की जा रही है, इसके लिए थाली बजाओ कोर्ट का आदेश दिखाओ अभियान शुरू किया है। पापा संस्था से जुड़े लोगों ने थाली बजाते हुए स्कूल से लॉकडाउन और लॉकडाउन के बाद जब तक स्कूल न खुले तब तक बच्चों की फीस माफी की मांग की।