आगरालीक्स.. आगरा से पंजाब में नशे के लिए दवाओं की सप्लाई पर जय हनुमान फार्मा, संजय प्लेस पर छापा, ड्रग डिपार्टमेंट की टीम को ताला लगा मिला, दुकान खुलवाई गई तो खाली थी, संचालक ने जो अपना पता लिखवाया था वह भी गलत निकला।
आगरा से नशे के लिए दवाओं की पंजाब में सप्लाई करने वाले आगरा गैंग को पकडा है, इस मामले में पंजाब पुलिस ने आगरा के कमला नगर निवासी सगे भाई जितेंद्र अरोडा और कपिल अरोडा को अरेस्ट कर पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने पंजाब में ही पकडी गई नशीली दवाओं के मामले में स्थानीय औषधि विभाग को जय हनुमान फार्मा, संजय प्लेस की जानकारी दी।
गोदाम मिला खाली, घर का पता गलत
ड्रग इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि पंजाब पुलिस की सूचना पर जांच के लिए जय हनुमान फार्मा, संजय प्लेस पहुंचे, वह बंद था, मयंक जैन ने किराए पर जय हनुमान फार्मा संजय प्लेस के संचालक लाखन सिंह को दिया था, गोदाम खोला गया तो खाली मिला। इसके बाद टीम लाखन सिंह द्वारा लिखवाए गए पते पीपल मंडी पर पहुंची, वहां लोगों ने बताया कि इस नाम का कोई व्यक्ति नहीं रहता है, टीम खाली हाथ लौट आई।
फाइल फोटो