आगरालीक्स.. आगरा में क्षेत्र देख देख कर बारिश हो रही है, क्या आपके क्षेत्र में आज बारिश हुई, भगवान टॉकीज, दयालबाग, रामबाग, कमला नगर में तेज बारिश।
आगरा में सावन के तीन सोमवार सूखे निकल आए, चौथे सोमवार को भी सुबह से गर्मी और उमस रही, दोपहर में बारिश शुरू हो गई। भगवान टॉकीज क्षेत्र में दोपहर में बारिश हुई, चार बजे के बाद कमला नगर, रामबाग, दयालबाग में बारिश होने लगी है, रुक रुक कर बारिश हो रही है।
29 जुलाई से हो सकती है बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि 28 जुलाई को भी आगरा वासियों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिलेगी, लेकिन 29 जुलाई से मौसम बदल जाएगा। बारिश हो सकती है, तापमान में भी गिरावट आएगी।
आईएमडी का अनुमान
29-Jul 26.0 35.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
30-Jul 25.0 33.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
31-Jul 25.0 33.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
01-Aug 26.0 34.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
02-Aug 26.0 32.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm