आगरालीक्स ..आगरा में नशीली दवाओं के अवैध गोदाम पर छापा, पंजाब पुलिस के साथ ड्रग डिपार्टमेंट कर रहा कार्रवाई, बडी मात्रा में दवाएं मिली हैं।
24 जुलाई को पंजाब पुलिस ने नशीली दवाओं का अवैध धंधा करने वाले आगरा निवासी हरीश सहित 20 को अरेस्ट किया था, इस मामले में पंजाब पुलिस ने आगरा में छापा मारकर क्रष्णा एजेंसीज के संचालक जितेंद्र अरोडा उर्फ विक्की अरोडा और उसके सगे भाई कपिल अरोडा को अरेस्ट किया था। पुलिस ने विक्की अरोडा को रिमांड पर लिया है।
नशीली दवाएं जब्त होने के बाद अवैध गोदाम पर छापा
औषधि विभाग और पंजाब पुलिस की टीम ने मंगलवार शाम को कमला नगर में क्रष्णा एजेंसीज पर छापा मारा, टीम ने 1 20 लाख नशे में इस्तेमाल की जाने वाली टैबलेट जब्त कीं थी, बुधवार को टीम ने गोदाम के सामने एक कोठी में चल रहे अवैध गोदाम पर छापा मारा। टीम को वहां भी बडी मात्रा में दवा मिली हैं, टीम जांच में जुटी है।