आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना पर ब्रेक लगाने के लिए मास्क ना पहनने वालों पर सख्ती की जाएगी, चालान किए जाएंगे, 100 से 500 रुपये तक के चालान का प्रावधान है।
आगरा में कोरोना के केस लगातार आ रहे हैं, कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1730 पहुंच गई है, जुलाई में कोरोना के केस हर रोज 20 से अधिक मिल रहे हैं। इस पर ब्रेक लगाने के लिए आगरा पहुंचे नोडल अधिकारी आलोक कुमार ने डीएम प्रभु एन सिंह, एसएसपी बबलू कुमार सहित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जो भी व्यक्ति बिना मास्क के घूमता दिखाई दे, उसका चालान काटा जाए, मास्क की अनिवार्यता को लेकर सख्ती की जाए, जिससे कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके।