आगरालीक्स ..आगरा के वरिष्ठ चिकित्सक की पुत्रवधु फ्लैट में फंदे से लटकी मिली, उनका बेटा और पुत्रवधु दोनों की डॉक्टर हैं। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है।
आगरा के एक अपार्टमेंट में डॉक्टर पति पत्नी रहते हैं, डॉक्टर के पिता वरिष्ठ चिकित्सक हैं। सोमवार को डॉक्टर पत्नी ने आपरेशन कराए, इसके बाद घर चलीं गईं। उनके डॉक्टर पति दोपहर में हॉस्पिटल आ गए। शाम पांच बजे वे अपने घर पहुंचे। उनकी बेटी और नौकरानी गेट पर कमरे के बाहर थीं, कमरा अंदर से बंद था। उन्होंने खिडकी से देखा, फंदे पर उनकी डॉक्टर पत्नी लटकी हुईं दिखाई दीं। डॉक्टर ने गेट तोडकर पत्नी को उतारा, उन्हें बेड पर ही प्राथमिक उपचार दिया, इसके बाद अपने अस्पताल में भर्ती कर लिया। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है, महिला चिकित्सक की हालत गंभीर है। महिला चिकित्सक एनेस्थीसिया विशेषज्ञ हैं।