आगरालीक्स ..कण कण में प्रभु श्री राम, रामलला की जन्मस्थली में मंदिर की नींव के लिए चांदी की ईंट रखीं गईं रोम रोम प्रफुल्लित, अयोध्या की तरह आगरा में दीपावली जैसा जश्न मना। दीप जलाए, मिठाई बांटी और सुंदरकांड का पाठ किया, चहुंओर लाइटिंग।
आगरा में बुधवार शाम को मंदिर यमुना किनारे, अपार्टमेंटों, घरों और पार्कों में दीप जलाए गए, प्रभु श्री राम और जय सिया राम के जयकारे गूंजते रहें।
मंदिरों में हुए आयोजन
श्रीमनकामेश्वर मंदिर में 1100 दीपक जलाए गए। महंत योगेश पुरी, मठ प्रशासक हरिहर पुरी के साथ भक्तों ने परिक्रमा लगाई और जय श्री राम के जयकारे लगाए। कैलाश महादेव मंदिर पर अखंड रामायण का पाठ हुआ। महंत विपिन गिरी के निर्देशन में यमुना किनारे संध्या वंदन कर दीपक जलाए गए। बल्केश्वर महादेव मंदिर दीप जलाए गए। महंत कपिल नागर ने आरती की। पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में दीपक जलाकर दीपावली मनाई गई। महंत अजय राजौरिया ने आरती उतारी। राजेश्ववर महादेव मंदिर में दीपावली मनाई गई। लंगड़े की चौकी हनुमान मंदिर में भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की पूजा महंत गुरु डोरीदास उपाध्याय ने की। श्रीराम चौक, कमला नगर के मंदिर पर शाम को दीप जलाए गए। विजय नगर स्थित राधाकृष्ण मंदिर में 1100 दीपक जलाए गए। रामलीला कमेटी द्वारा श्रीराम-हनुमान मंदिर, बिजलीघर में सुंदरकांड का पाठ किया गया।

अपार्टमेंट, घर और कॉलोनियों में जलाए दीप, लाइटिंग
शाम होते ही अपार्टमेंट, घर और कॉलोनियों में दीप जलाए गए, जगह जगह लाइटिंग की गई। अस्पतालों में भी लाइटिंग की गई।

बुधवार को ट्रांस यमुना कॉलोनी के बी ब्लॉक में क्षेत्रीय लोगों ने कार्यक्रम का आयोजन किया लोगों ने 151 दीपक ओं को प्रज्वलित कर खुशी जाहिर की साथ ही मिष्ठान वितरण किया गया इस मौके पर दिनेश गर्ग नवल गर्ग अंगद शर्मा गिर्राज शर्मा अंकुश शर्मा कुणाल अग्रवाल अमित अग्रवाल गिरीश अग्रवाल रितु शर्मा दीपू आदि लोग मौजूद रहे।
