आगरालीक्स.. इटली के गार्डा फेयर के बाद शू एक्सपोर्टर का आगरा में होने वाला सालाना जलसा मीट एट आगरा स्थगित
कर दिया गया है। अक्टूबर में मीट एट आगरा के 14 वें संस्करण का आयोजन किया जाना था।
आगरा फुटवेयर मैन्यूफेक्चरर एंड एक्सपोर्ट चैंबर एफमैक द्वारा हर साल दुनिया भर के शू एक्सपोर्टर और कंपोनेंट के एक्सपोर्टर के लिए मीट एट आगरा का आयोजन कराया जा रहा है। इस बार अक्टूबर में मीट एट आगरा प्रस्तावित था लेकिन कोरोना के संक्रमण के चलते मीट एट आगरा को स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले इटली में जुलाई में होने वाला गार्डा फेयर भी स्थगित किया जा चुका है।
13 वर्षों से मीट एट आगरा का आयोजन, दुनिया भर में नाम
मीट एट आगरा 13 साल पहले शुरू किया गया था, पिछले लगातार 13 सालों से मीट एट आगरा का आयोजन किए जाने से देश दुनिया में आगरा की पहचान मीट एट आगरा से भी होने लगी है। इसका तमाम देशों के शू एक्सपोर्टर को बेसब्री से इंतजार रहता है। मगर, इस बार मीट एट आगरा स्थगित कर दिया गया है।