आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना के 38 नए केस, 2100 के पार पहुंचा आकंडा, पढे किस क्षेत्र से आए नए केस।
आगरा में रविवार नौ अगस्त को कोरोना के 38 नए केस आए हैं। इसमें नगर निगम के अधिशासी अभियंता, यहां काम करने वाले एक कर्मचारी और उनकी पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही अलग अलग क्षेत्र से कोरोना के नए केस आए हैं। कोरोना संक्रमित मरीजोंकी संख्या 2103 पहुंच गई है। अब 308 मरीज भर्ती हैं, इनका इलाज चल रहा है।