आगरालीक्स.. आगरा की एसओजी का होटल में छापा, जुआ खेलते हुए दो दर्जन लोग पकडे गए हैं, बडी मात्रा में कैश मिला है।
आगरा में हाईवे पर रायभा, अछनेरा स्थित होटल में रविवार रात को एसओजी के साथ पुलिस ने छापा मारा। होटल में जुआ खेलते हुए दो दर्जन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जुआरियों को पकडने के लिए कई गाडियां होटल पर पहुंची। उन्हें पकडकर थाने लगाया गया है। होटल के कमरे से बडी मात्रा में कैश भी मिला है। पुलिस पूछताछ में जुटी है, जुआ कौन खिलवा रहा था, कहां कहां के लोग शामिल हैं, कब से होटल में जुआ चल रहा था, इसके लिए पूछताछ की जा रही है।