आगरालीक्स.. आगरा में जन्माष्टमी 12 अगस्त को मनाई जाएगी, इसके लिए बाजार सज गए हैं, खिलौने से लेकर मिठाई की दुकानें पर विशेष तैयार की गई है।
हर साल भाद्रपद के क्रष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को क्रष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है, हर बार जन्माष्टमी दो दिन की होती है। इस बार भी 11 और 12 अगस्त को जन्माष्टमी है। मगर, आगरा के अधिकांश मंदिरों में जन्माष्टमी 12 अगस्त को मनाई जाएगी, 12 अगस्त को रात 12 बजकर 5 मिनट से लेकर 12 बजकर 47 मिनट तक शुभ मुहूर्त है, पूजा के लिए 43 मिनट का समय है।
जन्माष्टमी के लिए बाजार तैयार
आगरा में श्री क्रष्ण जन्माष्टमी पर घर घर में झांकियां सजाई जाती हैं, इसके लिए बाजार भी तैयार है, खिलौने का मार्केट में तरह तरह के खिलौने उपलब्ध हैं। इसकी तमाम वैराइटी हैं, मिटटी के खिलौनों की भी मांग है।
मिठाई की दुकानें पर व्रत के लिए फलाहार से लेकर मिठाई
जन्माष्टमी पर अधिकांश लोग व्रत रखते हैं, इसके लिए मिठाई की दुकानों पर व्रत के लिए फलाहार से लेकर व्रत की थाली उपलब्ध है, साथ ही रात को पूजा के बाद प्रभु श्री क्रष्ण का पाग से भोग लगाया जाता है, मिठाई की दुकानों पर अलग अलग तरह का पाग तैयार किया जा रहा है।