आगरालीक्स.. कोरोना की वैक्सीन लॉच हो गई है, रूस में लांच की गई वैक्सीन, राष्ट्रपति पुतिन की बेटी के भी लगाई गई वैक्सीन
रूस ने कोरोना की दुनिया की पहली वैक्सीन लांच कर दी है, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दो बेटियों में से एक को यह वैक्सीन लगाई गई है। रूस की 60 फीसद आबादी को यह वैक्सीन लगाने का टार्गेट रखा गया है।
इस तरह लगाई जाएगी वैक्सीन, फ्री लगेगी वैक्सीन
रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराशको ने बताया कि सबसे पहले यह वैक्सीन कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों को दी जाएगी, इसके बाद बुजुर्गों को वैक्सीन लगाई जाएगी, इस वैक्सीन की सीमित डोज तैयार की गईं हैं, इसे रेगुलेट्री एप्रूवल मिल चुका है, ऐसे में सितंबर से वैक्सीन का इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। और अक्टूबर से रूस में वैक्सीन लगाने का काम शुरू हो जाएगा। रूस में यह वैक्सीन फ्री में लगेगी।
इस तरह तैयार की गई वैक्सीन
रूस के मास्को स्थित गामलेया रिसर्च इंस्टीटयूट ने एडिनोवायरस को बेस बनाकर कोविड 19 की वैक्सीन तैयार की है, शोधार्थियों का दावा है कि वैक्सीन में जो पार्टिकल इस्तेमाल किए गए हैं वे खुद को रेप्लीकेट यानी कॉपी नहीं कर सकते हैं। वैक्सीन की रिसर्च और प्रोडक्शन में शामिल लोग वैक्सीन की डोज लगा चुके हैं।
भारत में कोरोना वैक्सीन का ह्रयूमन ट्रायल हुआ शूरू
भारत में आईसीएमआर, एनआईवी पुणे ने भारत बायोटेक के साथ मिलकर वैक्सीन तैयार की गई, इस वैक्सीन का ह्रयूमन ट्रायल शुरू हो चुका है, वैक्सीन का ह्रयूमन ट्रायल आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भी किया जा रहा है।