आगरालीक्स.. आगरा के वाणिज्य कर विभाग, एडीए और नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, विभागों को कराया जा रहा सैनेटाइज।
आगरा के वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, वे नोएडा में भर्ती हैं। वहीं, नगर निगम के एक और अधिकारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और एक कर्मचारी भी पॉजिटिव है। एडीए के अधिशासी अभियंता की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मंगलवार को एंटीजन टेस्ट कराया गया। एक अधिकारी के ड्राइवर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
2136 कोरोना पॉजिटिव, 318 का चल रहा इलाज
आगरा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2136 पहुंच गई है, 318 मरीज भर्ती हैं, इनका इलाज चल रहा है। ये मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज, बिना लक्षण वाले मरीज हिंदुस्तान कॉलेज में भर्ती हैं, निजी अस्पताल के साथ ही होम आइसोलेशन में भी मरीजों का इलाज चल रहा है।