आगरालीक्स.. सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई करेगी, सुप्रीम कोर्ट ने 35 पेज के जजमेंट में कहा गया है कि मुंबई पुलिस सीबीआई को दस्तावेज सौंपे और बिहार पुलिस की जांच में मदद करे।
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सीबीआई चाहे तो इस मामले में पफ्रेश मुकदमा दर्ज कर सकती है, कोर्ट ने कहा कि बिहार सरकार की इस मामले की जांच सीबीआई को रेफर करने का अधिकार है।
यह है मामला
रिया चक्रवती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी कि बिहार में उनके खिलापफ केस दर्ज हुआ है, उसे मुंबई ट्रांसफर किया जाए। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह केस में सीबीआई जांच कराने का फैसला सुनाया है।
सुशांत के पिता ने दर्ज कराया था केस
सुशांत सिंह मामले में उनके पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में रिया चक्रवती पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया था।