आगरालीक्स.. आगरा के कलक्ट्रेट में एसीएम की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इसके बाद एसीएम के कार्यालय को 48 घंटे के लिए बंद करा दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम विनोद कुमार जोशी की कोरोना की जांच की गई, इसमें कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद अपर नगर मजिस्ट्रेट के कार्यालय को 48 घंटे के लिए बंद करा दिया गया है।
आगरा में कोरोना
आगरा में 24 अगस्त को कोरोना के 33 केस आए हैं। वहीं, कोरोना संक्रमित कमिश्नर आगरा अनिल कुमार की मां विजय लक्ष्मी का निधन हो गया, उनका जेपी हॉस्पिटल नोएडा में इलाज चल रहा था, इससे एक दिन पहले कमिश्नर आगरा के पिता आरसी मीना का निधन हो गया था वे भी कोरोना संक्रमित थे। कोरोना पॉजिटिव की संख्या 2552 पहुंच गई है। 2162 मरीज ठीक हो चुके हैं, अब 283 मरीज भर्ती हैं।