आगरालीक्स ..Video..आगरा में बडे स्तर पर शस्त्रों के लाइसेंस को निरस्त करने की कवायद चल रही है, 400 लोग चिन्हित किए गए हैं, एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि लाइसेंसी हथियार का गलत इस्तेमाल करने वाले, उनके परिजन और परिचितों पर लाइसेंसी हथियार हैं, उनकी भी समीक्षा की जा रही है।
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि लाइसेंसी हथियारों का गलत इस्तेमाल करने वाले, अपराधी छवि के लोग, हत्या सहित अन्य मामलों में बांधित लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही ऐसे लोग जो धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, अपराधिक और साम्प्रदायिक उन्माद पैदा कर सकते हैं, उन्हें चिन्हित किया जा रहा है।
400 लोग चिन्हित
थाना स्तर पर 400 लोग चिन्हित किए गए हैं, इन लोगों के परिजन और संपर्क वाले लोगों पर लाइसेंसी हथियार तो नहीं हैं, इसकी सूची तैयार की जा रही है, इसकी समीक्षा करने के बाद लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की जाएगी, जिससे शांति व्यवस्था में कोई व्यावधान ना आए।